सीवरेज में न फेंका जाए कपड़ा व प्लास्टिक लिफाफे : सुरिंदर कुमार मेयर

by

होशियारपुर, 2 जुलाई :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि शहर के अंतर्गत आते अलग-अलग इलाकों में समय-समय पर सीवरेज बंद होने व ओवरफ्लो होने संबंधी काफी शिकायतें नगर निगम को प्राप्त हो रही है, जिसे समय-समय पर ठीक भी किया जा रहे है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की जन हित में जिम्मेदारी बनती है कि वे बंद हुए सीवरेज को तुरंत खुलवा कर पानी का निरंतर बहाव बहाल करे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कीर्ति नगर का सीवरेज बंद हो गया था और कई दिनों तक काफी मशक्कत करने के बाद नगर निगम की टीमों की ओर से जो भी मशीनरी दफ्तर के पास उपलब्ध थी, उससे सीवरेज खोलने की बड़ी कोशिश की गई। अंत में सुपर सक्शन मशीन नगर निगम जालंधर से मंगवा कर यह सीवर खोला गया।

मेयर ने कहा कि बहुत ही अफसोस की बात है कि सीवरेज से काफी मात्रा में रजाइयां, गद्दे, तकिया व प्लास्टिक के लिफाफे आदि निकले है जो कि बड़ा ही गंभीर मामला है। उन्होंने शहर वासियों व मोहल्ला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सीवरेज ब्लाकेज की समस्या से निजात पाने के लिए सीवरेज में किसी भी किस्म के कपड़े या ठोस वस्तुएं न फेंकी जाए व प्लास्टिक के लिफाफों को सीवरेज में फेंकना पूर्ण तौर पर बंद कर दिया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ओलंपियन शूटर मनु भाकर का नशामुक्त पंजाब का संदेश

चंडीगढ़ :  ओलंपियन शूटर मनु भाकर ने एक वीडियो जारी कर पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारे में ड्यूटी कर रहे सेवादार को घोंपा चाकू, मौत- अमृतसर में बेखौफ अपराधी

अमृतसर : पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार लड़खड़ाती जा रही है. राज्य में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध समेत घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!