सीसे स्कूल अवांह के मेधावी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किए पुरस्कृत : पेयजल समस्या के स्थाई समाधान को लेकर व्यय होंगे 76 लाख – कुलदीप सिंह पठानिया

by
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित
एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) 6 फरवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवांह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अवांह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर को भव्य बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के भवन डिजाइन विंग के अधिकारी विद्यालय के भवन प्रारूप को भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर ही रखा जाना सुनिश्चित बनाएं ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पधार रहे हैं । जिला के स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों की वास्तविक स्थिति को उनके समक्ष रखा जाएगा ।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि
अवांह क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान को लेकर 76 लाख रुपए की राशि से उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है तथा जल्द इस योजना के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा ।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 25 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिका शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा शालू शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार सहित स्कूल विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी : लूट के रास्ते को बंद कर सरकार के ईमानदार प्रयासों से 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व किया प्राप्त – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जनता जनार्दन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  फतेहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरु में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा :पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 29 मार्च (तारा) : नंदपुर पंचायत के माजरु गांव में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा 5 अप्रैल तक किया जाएगा। पहले दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर-लंज क्षेत्र को मिली नई विद्युत लाइन की सौगात, राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ…हारचकियां आईटीआई के लिए चयनित भूमि और एटीसी का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शाहपुर, 6 मार्च: नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया...
Translate »
error: Content is protected !!