सी.एम की योगशाला : होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही

by

होशियारपुर, 30 दिसंबर:
सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत सुपरवाइजर माधवी व योग प्रशिक्षक योगाचार्य तुलसी राम साहू द्वारा न्यू आदर्श नगर पार्क में सुबह 6.10 से 7.10 तक एवं शाम 4.15 से 5.15 बजे तक प्रतिदिन योग की कक्षा लगाई जा रही है। इसी प्रकार से शहर के  कई पार्क , गुरुद्वारा साहिब व  मंदिरों के प्रांगण में योग की कक्षाएं लगाई जा रही है। आचार्य तुलसी राम ने बताया कि इन योग कक्षाओं में शारिरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास के साथ -साथ , दैनिक दिनचर्या को ठीक रखने के सुझाव एवं अलग-अलग रोगों  के अनुसार योगासनों का अभ्यास भी कराया जाता है। ग्रुप लीडर डॉ. के. के पराशर जिला आयुर्वेद आफ़िसर (रिटायर्ड) ने कहा कि हमारे शरीर में ऊर्जा शक्ति का बढ़ने या घटने से हमारा शरीर रोगी बन जाता है। इसलिए संतुलन बनाए रखने के प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम करना चाहिए। पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से आम जनता को बिना किसी मेडिसिन के स्वस्थ रखने के योगशालाएं चलाई जा रही है।  इस मौके पर पार्षद नरिंदर सिंह,रीटा सरीन, दविंदर सरीन, बिशन सिंह , जागो आदि की उपस्थिति थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

तीन महीनों से रुका ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन तुरंत रिलीज किया जाए

गढ़शंकर :  पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच गढ़शंकर की बैठक ब्लांच अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्टेट अध्यक्ष मक्खन सिंह वहिदपुरी विशेष रुप से पहुंचे। बैठक को...
article-image
पंजाब , समाचार

खाद्य पदार्थों के लिए 14 सैंपल : सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने  कहा, जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 जुलाई: डिप्टी...
article-image
पंजाब

22 जनवरी से हर परिवार को ₹10 लाख तक फ्री इलाज… जानें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सेहत योजना आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!