सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

by

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी की गई।  इस दौरान आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए दोनों प्रदेशों की पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की।  गढ़शंकर के डीएसपी परमंदिर सिंह ने इस दौरान कहा कि डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर सील 8 ऑपरेशन तहत और एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देशों पर डीएसपी मोहन रावत हरोली के साथ मिलकर आज गढ़शंकर और हरोली पुलिस के साथ मिलकर नाकेबंदी की गई। इस दौरान वाहनों की चेकिंग दौरान कमी पाए जाने पर चालान काटे गए और नाजायज शराब की तस्करी रोकने के लिए भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह , पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई वासदेव, एएसआई बलबीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले : विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : कांग्रेस की सरकारों ने किया ढटवाल क्षेत्र का अथाह विकास: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 25 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में बिझड़ी एवं पूरे ढटवाल क्षेत्र मंे अथाह विकास कार्य करवाए गए हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया है. सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया है कि जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोग की रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य के लिए आयुष पद्धति लाभदायक – राम कुमार चौधरी

आयुष विभाग द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे सराहनीय कार्य – हरदीप सिंह बावा बीबीएन, 29 मार्च (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि आयुष पद्धति प्राकृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!