सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

by
एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी मंडी को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल भेंट कर सम्मानित किया।
May be an image of one or more people, people playing football, people playing American football and text that says "Distt OENTAL O 之選 ao FIT) FITWINDIA INDIA uth Services ও SportsO Office Mandi (H.PJ 푸료 tiona de ration NeRF N 5か 35"
लड़कियों के वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी की टीम को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बल्लभ डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत 29 अगस्त से हुई है और 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्सव पड्डल मैदान में आयोजित किया जाएगा। पहले दिन हॉकी प्रतियोगिता में 8 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 30 अगस्त को महिलाओं की रस्साकसी और 31 अगस्त को साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
May be an image of 13 people, people playing football and text
राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने अद्भुत खेल कौशल से भारत को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने यह संदेश दिया कि खेल केवल मैदान पर जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और देशभक्ति का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ नशे से दूर रखते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने के लिए एक समिति गठित की जाएगी : राजस्व लोक अदालतों में 45 हजार से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया: मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों की ‘मंडे मीटिंग’ की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को करारा झटका : बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का दिया आदेश… कहा- निष्पक्ष सुनवाई होगी

मेंहुल चोकसी को एक और झटका लगा है जब बेल्जियम की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में भारत को उसके प्रत्यर्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांतिप्रिय प्रदेश में बिलासपुर गोलीकांड जैसी घटनाएं निंदनीय— मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बिलासपुर:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह आज सुबह शिमला से हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने के पूर्व घुमारवीं के हेलीपैड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री तकनीकी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 युवाओं को मौके पर ही मिला नियुक्ति पत्र – भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदार भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित रोजगार मेला रहा सफल

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदा पहलएएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज...
Translate »
error: Content is protected !!