सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

by

होशियारपुर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय वार मैमोरियल में कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीद देश-कौम का गर्व हैं, जिनकी बहादुरी को सारा देश हमेशा नमन करता रहेगा।
युद्ध स्मारक में पुष्प भेंट कर कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले समूह शहीदों की बहादुरी को सिजदा करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कारगिल की जंग के दौरान होशियारपुर के 13 सैनिकों ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहादतें दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गार्डियन आफ गर्वनेंस(जी.ओ.जीज) के माध्यम से शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों को मिला जा रहा है ताकि शहीदों के परिवारों के साथ हमदर्दी के इजहार के साथ-साथ उनकी जरुरतों को पूरा करने के लिए बनती कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है व इन परिवारों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को यकीनी बना रही है। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वे बहादुर सैनिकों की ओर से देश की रक्षा के लिए दिखाए जाते जज्बे व राष्ट्रवाद की भावना के प्रति समर्पित हों ताकि शहीदों के सपनों को पूरी तरह से साकार किया जा सके।
इस दौरान जी.ओ.जीज की टीमों की ओर से दसूहा के गांव रड़ा में शहीद नायक रणजीत सिंह, गांव कोई में 10 जैक राइफल के शहीद विजय सिंह, गांव छन्नाराए ईदे खां में शहीद हवलदार करम सिंह, गांव खनौड़ा में शहीद सिपाही चरनजीत सिंह आदि के पारिवारिक सदस्यों के साथ कारगिल विजय दिवस के मौके पर हमदर्दी का प्रकटावा करते हुए श्रद्धा के पुष्प भेंट किए गए।
स्थानीय युद्ध स्मारक में मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन, ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह, मेजर जनरल ओ.पी परमार, कर्नल मलूक सिंह, कर्नल रघुवीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कर्नल दलविंदर सिंह, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद बलविंदर कुमार आदि ने भी शहीदों को पुष्प भेंट करते हुए नमन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष : 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

अमृतसर: पंजाब की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को...
article-image
पंजाब

महिला जज के गनमैन ने खुद को मारी गोली: कार में मिली खून से लथपथ लाश

मोहाली :  डेराबस्सी में कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार रात की है। डेराबस्सी में सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में...
पंजाब

पंजाब के लोगों को 2022-23 में मिलती रहेगी सस्ती बिजली, दरों में कोई वृद्धि नहीं

पटियाला : पंजाब के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2022 को मौजूदा बिजली दरों तथा सबसिडियों को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से जारी रखा जा रहा...
article-image
पंजाब

2 किलो हेरोइन बरामद : 40 किलोमीटर तक पीछा करके 2 नशा तस्करों को दबोचा

तरन तारन: पंजाब पुलिस ने रविवार को भारत-पाक सरहद पर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशा तस्करों को 40 किलोमीटर तक पीछा करके दबोचा है, इन तस्करों के पास...
Translate »
error: Content is protected !!