सुक्खू सरकार को बड़ा झटका : हाई कोर्ट ने 6 CPS सरकारी सुविधाएं छीनीं, सैलरी पर लगाई रोक

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य के सभी छह सीपीएस से मंत्री पद की सभी सुविधाएं छीन लीं। उनकी सैलरी पर भी रोक लगा दी है। मुख्य संसदीय सचिव की नियुक्तियों को चुनाती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह अंतरिम आदेश पारित किया। 12 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी। एक साल पहले, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने छह कांग्रेस विधायकों को सीपीएस बनाया था। बीजेपी के 11 विधायकों और अन्य ने इसे असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। याचिका में इन सभी विधायकों को मंत्री पद पर रहने से रोका जाए।
मामले की सुनवाई के बाद, हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप शर्मा और जस्टिस विवेक ठाकुर की बैंच ने सरकार को अंतरिम आदेश दिया कि किसी CPS को मंत्रियों की तरह सुविधाएं नहीं दी जाएं। भाजपा विधायकों की ओर से केस की पैरवी कर रहे एडवोकेट सत्यपाल जैन ने कहा कि CPS अब काम नहीं कर पाएंगे। राज्य सरकार के पूर्व एडवोकेट जनरल श्रवण डोगरा ने अदालत में शिकायत की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

ऊना : प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन से ध्वस्त : 602 साल पुराने किले के चार कमरे , इसी फोर्ट से नालागढ़ की हँडूर रियासत  चलती थी

नालागढ़,13 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते नालागढ़ में 602 साल पुराने किले  का एक हिस्सा ढह गया। किले के साथ लगती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
Translate »
error: Content is protected !!