सुक्खू सरकार ने कर दिया बड़ा फैसला : मुफ्त OPD पर्ची की सुविधा खत्म, मुफ्त मेडिकल टेस्ट भी बंद

by

एएम नाथ । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी अस्पताल में परामर्श के लिए बनने वाले पर्चे पर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। पहले यह पर्चा मुफ्त में बनता था। लेकिन, 5 जून से हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल ओपीडी पर्चियों के लिए पैसा लेना शुरू करेंगे।

मरीजों को अस्पातल में दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन का 10 रुपए देना होगा। इसके साथ ही मरीजों को सुक्खू सरकार ने एक और झटका दिया है।

टेस्ट में नहीं होगा मुफ्त

स्वास्थ्य विभाग सचिव ने इस मामले में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होने वाले टेस्ट के लिए भी मरीजों को चार्ज देना पड़ेगा। इस अधिसूचना से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 133 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त में किए जाते थे, लेकिन अब इन सभी मेडिकल टेस्ट के लिए मरीजों को पैसा देना पड़ेगा।

इन्हें ही मिलेगी छूट

सुक्खू सरकार ने ओपीडी के लिए बनने वाली पर्ची पर 10 रुपए चार्ज लगा दिया है। हालांकि, इस चार्ज से कुछ मरीजों को छूट दी गई है। सुक्खू सरकार ने कैंसर, किडनी मरीज, गर्भवती महिलाओं, 60 साल से ज्यादा उम्र के मरीज, टीबी मरीज, दिव्यांग मरीज, मानसिक रूप से बीमार, जेल कैदी, एनएचआरएम के लाभार्थी, मुफ्त दवा योजना के तहत आने वाले मरीज, आपदा पीड़ित, एचआईवी पॉजिटिव मरीज, बाल सुधार गृहों में रहने वाले बच्चे और वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले करीब 14 श्रेणी के मरीजों को ओपीडी पर्ची से छूट दी है।

सुक्खू सरकार ने क्यों खत्म कर दी फ्री ओपीडी

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने फ्री ओपीडी को खत्म करने के फैसले के पीछे का कारण भी बताया है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव का कहना है फ्री ओपीडी को खत्म करके ओपीडी पर्च के लिए चार्ज लगाने के फैसला स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाना और संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट सब-कमेटी की सिरफारिशों के आधार पर रोगी कल्याण समितियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को मजबूत करने और उसे बेहतर बनाने के लिए यूजर चार्ज वसूलने की अनुमति दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सेवादार को 10 साल की कैद

मोगा : मोगा की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल...
Translate »
error: Content is protected !!