सुक्खू सरकार ने जारी कर दिए आदेश : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का करना होगा शुल्क चुकता

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा। पूर्व जयराम सरकार ने पानी के बिल माफ किए थे। नए सिरे से इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसलिए तीन महीनों के बिल एक साथ जारी किए जाएंगे।
जल शक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में बिल तैयार कर जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने प्रति कनेक्शन 100 रुपए लेगी, यानि किसी के घर में दो कनेक्शन है तो 200 व तीन कनेक्शन का तीन सौ रुपए बिल चुकता करना पड़ेगा।
गांव में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करने जा रहा है। चूंकि सरकार ने अक्टूबर से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे इसलिए अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का पानी का बिल अभी एक साथ चुकाना होगा। प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पहले पिछले बिल भी ले रहा था विभाग
बिल वसूलने को लेकर पहले विवाद हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिल तब से जारी कर दिए गए थे जब से इसे बंद किया गया था। ऐसे में लोगों को हजारों के बिल दिए जा रहे थे। मामला सरकार तक पहुंचा था। कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ने यह मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया था।
कैबिनेट में इस पर विस्तृत चर्चा की थी जिसके बाद 100 रुपए शुल्क तभी से लेने का निर्णय लिया गया जब से इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में 17 लाख घरों में पानी के कनेक्शन हैं। सबसे अधिक चार लाख पानी के कनेक्शन जिला कांगड़ा में हैं।
साल 2019 में हिमाचल में जल जीवन मिशन योजना लागू हुई थी, इससे पहले प्रदेश में करीब 7.63 लाख पानी के कनेक्शन थे। जल जीवन मिशन लागू होने के बाद करीब 9.50 लाख घरों में पानी के नल लगे। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं व दिव्यांगजन को इसमें छूट दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल हरोली डीसीएचसी की श्रेणी से बाहर: डीसी

ऊना, 19 मार्च: कोविड-19 संक्रमण में लगातार आ रही कमी के दृष्टिगत सिविल अस्पताल हरोली को अब डेडिकेटड कोविड हेल्थ सेंटर की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। इस सबंध में निर्देश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूटी पर 26 टन सरकारी राशन ढुलाया, जांच शुरू : आरटीआई में खुलासा- कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक

नाहन। कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी का नंबर रजिस्टर्ड करवाकर 26 टन सरकारी राशन की ढुलाई करवा दी।, दूसरी ओर विभाग के द्वारा बिना कोई जांच आदि किए इसका भाड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!