सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान की अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के हित में सुख आश्रय कोष के तहत की जा रही विभिन्न कल्याणकारी पहलों को संबल प्रदान करने में दूरगामी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर लाभार्थी को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक राम कुमार और मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर पंचायत के विकास को समर्पित हैं प्रवीण कुमार पिंका : जनता से मांगा समर्थन

पुनीत महाजन l  हरिपुर  : हरिपुर पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार प्रवीण कुमार पिंका ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्रवासियों के सामने विकास का विस्तृत विजन प्रस्तुत किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को एनडीए का नेता चुना : बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता हुए शामिल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सबंध में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!