सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट : विद्यार्थियों से डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के सदुपयोग का किया आह्वान

by
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित किया गया समारोह
हमीरपुर 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हमीरपुर खंड के मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट वितरित किए। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के लिए इन मेधावी विद्यार्थियों को ये टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर खंड के करीब 333 बच्चों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था में आधुनिक दौर के अनुरूप कई बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों में आधुनिक साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और अन्य सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अगर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर उनके जहन में कोई नया आइडिया या सुझाव है तो वे इसे जरूर साझा करें। प्रदेश सरकार उस नए आइडिया एवं सुझाव को क्रियान्वित करेगी। विद्यार्थियों को कंप्यूटर, मोबाइल, अन्य डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा की दृष्टि से इन माध्यमों का सदुपयोग किया जाना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों को भी इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। टैबलेट वितरण समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, विभाग के अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के प्रस्तावित दौरे पद बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल को करे आपदा राज्य घोषित

एएम नाथ। शिमला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनका संभावित दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुक्खू कड़ी मेहनत कर रहे – जय राम ठाकुर

एएम नाथ। मनाली : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को हटाकर ‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यात्रा के दौरान शराब ले जाने के नियमों में ढील : एक व्यक्ति 750 एमएल की छह बोतलें या 1000 एमएल की पांच बोतलें और 24 बोतल बियर अपने साथ रख सकता

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जो शराब प्रेमियों और पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इस नीति के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज यूजीसी ने की जारी : लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे

केंद्रीय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफ़ॉल्ट राज्य विश्वविद्यालयों की अद्यतन सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचाना गया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!