सुन्नी डैम क्षेत्र में एक शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु भेजा : महिला की पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

by

एएम नाथ। शिमला/ सुन्नी/ – सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे पर एक शव दिखा। इसकी सूचना सर्च ऑपरेशन में लगी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव एक महिला का है जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब है। महिला की एक टांग शरीर के हिस्से के साथ नहीं है। इसके साथ ही सिर का ऊपरी हिस्सा भी नहीं है। लेकिन चेहरे पर काफी चोटें लगी है। महिला के कानों में टॉप्स है।
रेस्क्यू टीम ने शव को सीएचसी सुन्नी में पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि एक शव सुन्नी में चल रहे सर्च अभियान में बरामद हुआ है। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्रथम दृष्टया से यह शव हाल ही का लगता है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।शव की पहचान का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। इसके साथ ही कुल्लू प्रशासन को भी शव की पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान परशूराम भवन की रिपेयर के लिए तीन लाख का पूर्व विधायक गोल्डी ने चैक ब्राहमण सभा को सौंपा

गढ़शंकर: ब्राहमण सभा गढ़शंकर को तीन लाख रूपए का चैक भगवान परशूराम भवन की रिपेयर व निर्माण के लिए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने सौंपा। इस समय पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने...
article-image
पंजाब

धार्मिक स्थल पर विभिन्न तरह के पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया …पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए : संत नरेश गिर

पेड़ लगाने से हम प्राकृतिक आपदाओं से खुद को बचा सकते हैं और मानव जीवन भी सुरक्षित रहता है / संत नरेश गिर होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव नंगल खूगा...
article-image
पंजाब

एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर किया जाएगा जागरूक   

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर जागरूक...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में हिंदी दिवस मनाया : स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग अंताक्षरी, कविता गायन के करवाए मुकाबलों

गढ़शंकर, 14 सितम्बर : सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्याध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा हिंदी अध्यापक हरदीप कुमार के प्रयासों से राष्ट्रीय हिंदी दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके करवाए स्लोगन...
Translate »
error: Content is protected !!