सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

by

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह देश की नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही है। सर्वोच्च अदालत आज एकता कपूर द्वारा उसकी गिरफ्तारी के जारी हुए वारंटों के खिलाफ दायर की गई पटीशन पर सुनवाई कर रही थी।
एकता कपूर पर आरोप है कि उसने अपने ओटीटी प्लेटफार्म एएलटीबालाजी पर रिलीज की वैब सीरीज में सैनिकों तथा उनके परिवारों की भावनाओं का अपमान किया है।
जस्टिस अजय रस्तौगी तथा जस्टिस सी.टी. रवि कुमार के बैंच ने कहा कि
‘कुछ करना होगा, आप देश की नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रहे हो। यह सभी के लिए उपलब्ध है। ओटीटी (ओवर दि टॉप) पर सामग्री सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस तरह का विकल्प मुहैया करवा रहो हो?’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला से मारपीट : पति, देवर, देवरानी व ससुर पर मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – महिला के साथ मारपीट करने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो का सज्ञान लेते हुए माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर, देवरानी व ससुर के विरुद्ध...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया

गढ़शंकर: शहर के मुख्य सडक़ों के निकट व मुहल्लों में सब्जी फल व अन्य खाने पीने के का समान वेचने वाले स्ट्रीट बेंडर के लिए पंजाब सरकर व राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशना तथा पीजीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी ऊना में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर. पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!