सुमारी-भपराल सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर – मंत्री ने जताई नाराजगी, अधीक्षण अभियंता को जांच के दिए निर्देश

by
मंत्री राजेश धर्मानी बोले गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं
रोहित जसवाल।  बिलासपुर 28 जनवरी :  प्रदेश सरकार के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने  सुमारी-भपराल सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की जानकारी मिलते ही विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए । लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करें और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें।
मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ठेकेदारों के मिली भगत के के कारण सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग नियमित रूप से किया जाता रहा, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान भी निहारी-बरठीं सड़क, बाड़ा-दा-घाट सड़क, बगेतू-पंथैहरा-बम सड़क और घंडलविन चौक से हटवार-जहू सड़क जैसी परियोजनाओं में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की खराब गुणवत्ता ने लोक निर्माण विभाग के लिए रखरखाव को एक बड़ी समस्या बना दिया है।
इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सोलन के धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21 जनवरी को मतदान होगा

धर्मपुर (सोलन) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खण्ड धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!