हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी कंगना रनौत : शान्ता कुमार

by

धर्मशाला, 22 अप्रैल :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत ही नही विश्व के अति सुन्दर व रमणीक प्रदेशों में से है। विश्व में इस प्रकार के स्थानों पर पर्यटन के साथ फिल्म निर्माण का काम भी बहुत होता है।

शान्ता कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघन सिन्हा कई बार हिमाचल आये, उनसे मेरी मित्रता हुई। फिर वे हमारी पार्टी में आये और केन्द्र में मंत्री बने। मैंने उनसे हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की बात की। वे बहुत उत्साहित हुए। मैंने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई। परन्तु कुछ दिन बाद हमारी सरकार टूट गई और उसके बाद शत्रुघन सिन्हा हमारी पार्टी छोड़ गये मंत्री न रहे। इस विषय पर आगे कभी कोई विचार नही हुआ।

शान्ता कुमार ने कहा कि मुझे लगता है इसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए इस बार भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रणौत मण्डी से चुनाव लड़ रही है। मैंने इस सम्बंध में कल उससे बात की। मेरी बात सुन कर वे बहुत उत्साहित हुई। मण्डी कुल्लू के किसी रमणीक स्थान पर फिल्म शुटिंग की सुविधाओं से सम्पन्न एक फिल्म सिटी बनाई जाए। भारत भर के फिल्म निर्माता हिमाचल में आयेंगे। हिमाचल प्रदेश में एक नया उद्योग विकसित होगा और रोजगार के नये अवसर खुलेंगे। हिमाचल प्रदेश भारत के फिल्म उद्योग के मानचित्र पर आयेगा।  उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की जिस योग्य प्रतिभावान और बहादुर बेटी ने कुछ न होते हुए भी अपनी योग्यता से फिल्म जगत में इतना बड़ा नाम कमाया है मुझे विश्वास है वह कंगना हिमाचल में सांसद बनने के बाद सरकार के सहयोग से फिल्म सिटी बना कर प्रदेश को विकास की नई उच्ंचाई पर पहुंचायेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स, सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित: डीसी

धर्मशाला, 18 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने माध्यम से कांगड़ा जिला के 546...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी में अगले आदेश तक जारी रहेंगे धारा 144 के प्रावधान : ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश

चंबा, 23 जून ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी के तहत 15 जून को जारी आदेश की निरंतरता में धारा 144...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू में सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी : सीपीएस की नियुक्ति रद्द होने के बाद इस बात की तेज चर्चा

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव होगा। मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो...
Translate »
error: Content is protected !!