सुरक्षा प्रबंधों को लेकर की चर्चा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डीएसपी गढ़शंकर से की मुलाकात

by

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां विशाल भंडारा 26 जून से होशियारपुर रोड नजदीक पंनसप गोदाम गढ़शंकर में शुरू हो रहा है। इस संबंध में संस्था के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी तथा अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी की अगवाई में आज डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह से मुलाकात करके लंगर के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मांग पत्र देते हुए विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर डीएसपी दलजीत सिंह खख ने लंगर कमेटी के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि
लंगर के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां यह बताने योग्य है कि श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा हर वर्ष यात्रियों के लिए लगातार 40 दिन भंडारा लगाया जाता है। जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में यात्री लंगर ग्रहण करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर उनके साथ योगराज गंभीर, हरपाल सिंह बेदी तथा विनय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु गोबिंद सिंह जी को जोड़े में दिखाने पर मंत्री तरुणप्रीत सोंद से खफा अकाल तख्त साहिब : जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगा

अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर धार्मिक पटल पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम...
article-image
पंजाब

शराब के नशे में धुत महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा : बीच-बचाव करने आए राहगीरों से भी की बदसलूकी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना औद्योगिक शहर में शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बार से निकलकर सड़क पर हंगामा किया।  जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बीच-बचाव करने आए राहगीरों...
article-image
पंजाब

पी. डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल, गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया

गढ़शंकर : पी. डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल, गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें लड़कियों ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा, भाषण और बोलियों से समयबांध दिया । इस अवसर पर समस्त...
Translate »
error: Content is protected !!