सुरेंद्र लांबा ने एसएसपी होशियारपुर का पदभार संभाला : एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा, कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना और जिला वासियों की तकलीफों को दूर करना होगी प्राथमिकता

by

होशियारपुर, 23 नवंबर :
2013 बैच के आई. पी. एस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने आज होशियारपुर जिले के एस. एस. पी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह एस. एस. पी संगरूर के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण होशियारपुर एक संवेदनशील जिला है और यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक तत्व को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और आम लोगों की तकलीफों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों को सलाह दी कि वे अपनी शिकायत संबंधित थाने या चौकी में दर्ज कराएं और यदि वहां उनकी सुनवाई नहीं होती है तो ही एस.एस. पी कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी चौकियों और पुलिस स्टेशनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सांप्रदायिक एकता एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा उन्मूलन के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत पहला काम युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालना होगा और दूसरा काम उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना होगा जो पैसे कमाने के लिए नशे को व्यवसाय बनाते हैं। इससे पहले होशियारपुर पहुंचने पर पुलिस की ओर से उन्हें भव्य सलामी दी गई। इस मौके पर जिला पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शीशमहल का अहंकारी राजा पंजाब में पॉलिटकल टूरिज्म कर रहा;केजरीवाल पर बीजेपी का तीखा अटैक

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दौरे पर हैं। विपासना से खाली होकर इस वक्त पंजाब के अस्पतालों में जा रहे हैं, कार्यक्रमों और रैलियां में जा रहे हैं। उनके...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले : आप सरकार का बड़ा संकल्प

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नई क्रांतिकारी दिशा तय की है. सरकार का उद्देश्य सिर्फ स्कूलों का ढांचा सुधारना नहीं, बल्कि शिक्षा...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां के 59 परिवार आप मे शामिल हुए

चब्बेवाल – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां गांव के 50 परिवारों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, झूठे वादे व कथनी और करनी से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!