सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

by
मंडी, 24 दिसंबर।   जिला प्रशासन मंडी की ओर से जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर”-2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में आज यहां एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
डॉ. मदन कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों तक प्रशासन की पहुँच को सुदृढ़ करना, सार्वजनिक शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना तथा सेवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। अभियान के अंतर्गत जिले के तहसील मुख्यालयों, पंचायत समितियों एवं अन्य प्रशासनिक इकाइयों में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों की सार्वजनिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। कार्यशाला में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, ई-गवर्नेंस, नशामुक्त जिला तथा ई-ऑफिस सुविधा इत्यादि के तहत निर्धारित लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, टेली मेडिसिन, जन शिकायत नंबर, ऑनलाइन पर्ची आभा कार्ड, ई-ऑफिस के संचालन इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला में उपमंडलाधिकारी सदर रुपिंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सावधान! ऐसे भी खाली हो सकता है आपका बैंक खाता : वेबसाईटों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी का रिस्क, अधिकतर वेबसाईटों पर फर्जी नंबर, शातिर लोगों को लगा रहे चूना

साईबर ठगों से बचने को साईबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी एएम नाथ। शिमला : ऑनलाईन सर्च किए हुए नंबरों से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति मामले में वरिष्ठ भाजपा विधायक पर विजिलेंस का शिकंजा :धर्मशाला में FIR दर्ज, करोड़ों की संपत्तियों और आय के स्रोतों की होगी जांच

पूर्व विधायक के बाद अब मौजूदा भाजपा विधायक पर कार्रवाई, राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला : .प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर विजिलेंस की कार्रवाई तेज हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी, आवंटित धनराशि के उपयोग में कोताही एवं लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : : आशीष बुटेल

बुटेल ने पदरा और लमलेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 5 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं ग्रामीण आशीष के द्वारा ग्राम पंचायत हंगलोह के पदरा और ग्राम पंचायत लमलेहड़ में लोगों की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!