सूद ने गवर्नर पंजाब को दखलअंदाजी के लिए भेजा ज्ञापन :

by

नीरज शर्मा, होशियारपुर :  होशियारपुर सरकारी  कालेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी  लेक्चररों ने अपना ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को  दिया तथा अपनी तरस योग स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर सभी पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी कॉलेज अध्यापकों को पक्का किया जाएगा, डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों हैं। उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी कॉलेज अध्यापक तरस  योग हालत में जिंदगी काट रहे हैं। पिछले कई वर्षों से बहुत ही कम वेतन पर वह काम कर रहे हैं ,  ना ही उनका  वेतन बढ़ाया जा रहा है तथा ना ही उन्हें पक्का  किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि पिछले समय सहायक प्रोफेसरों  की पंजाब सरकार द्वारा भर्ती  की गई थी।  उसमें भी पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी को नजर अंदाज  किया था।  वह भर्ती  माननीय हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई।  उन्होंने आम आदमी पार्टी के दोहरे चेहरे के बारे में बताते हुए कहा कि एक तरफ तो पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस  विधानसभा में  बयान देते हैं कि  सहायक प्रोफेसरों  की गलत तरीके से की गई भर्ती  को सरकार रद्द करेंगी , परंतु दूसरी तरफ सरकार माननीय हाई कोर्ट के निर्णय  के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में एस.एल.पी लग रही है, कि गलत भर्ती  को मान्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सुनवाई सरकार में कहीं नहीं हो रही, इसलिए  माननीय गवर्नर पंजाब के पास उनका पक्ष रखा जाए। श्री तीक्ष्ण सूद  ने उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्ण ध्यान से  सुनते हुए,  उनका ज्ञापन माननीय गवर्नर पंजाब को भेज कर, इस मामले में दखलअंदाजी  करने का अनुरोध किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण  सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी वायदे हवा में उड़ रहे हैं, इसलिए  हर वर्ग के कर्मचारी असंतोष की हालत में  आज सड़कों पर उतरे हुए हैं।  गेस्ट  फैकल्टी लेक्चरर  प्रतिनिधि मंडल में श्री कश्मीर सिंह, हरजिंदर कौर, अनु बाला ,यशपाल सिंह, सुखदीप सिंह, परमिंदर कुमार, सुमन कुमारी, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
article-image
पंजाब

आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब करवाएगी पंजाब सरकार : सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

चंडीगढ़ : आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब पंजाब सरकार करवाएगी। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों को यूपीएससी की तैयारी के खातिर मोटी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। पूरे पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
article-image
पंजाब

कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

लुधियाना : पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!