सेंट बिर्स स्कूल बागबानिया के छात्र पराग बैंस ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पद‌क

by

बद्दी, 10 मार्च : सेंट बिर्स विद्यालय बागवानिया के 8 वीं कक्षा के छात्र पराग बैंस ने तामिलनाड राज्य के सलेम में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पद‌क प्राप्त किया। पराग बैंस सपुत्र शिव कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर अपने विश्वालय का, अपने परिवार का तथा पूरे इलाके का नाम रोशन किया। पराग बैंस अब तक चार बार राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने राज्य का मान बढ़ा चुका है। अंडर-15 की इस प्रतियोगिता में पदक जीतना बहुत ही गर्व की बात है।
इस इस जीत पर बागर्वानिया अखाड़े के गुरु समीत गुर्जर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आशा जतायी की आने वाले समय में पराग और मैडल प्राप्त करेगा। इस विजय उपरान्त इसका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ हैं जहां इसे एशियन प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जायेगा। कुश्ती संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने पराग को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक कुलबीर सिंह राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया तथा पराग बैंस व उसके माता पिता को बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विद्यालय पहुँचने पर पराग को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। कुलबीर सिंह राणा ने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है कि एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में भी पराग बैंस स्वर्ण पदक जीतेगा। मुख्य अध्यापक ने बताया कि 28 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा के अवसर पर सभी अभिभावकों के समक्ष व मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर पुनः सम्मानित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून :  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में गत दिवस शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शिकायत कक्ष स्थापित 

एएम नाथ। चंबा 19 मार्च :  लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे या लोकसभा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए 03-चंबा विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

औट में हरियाणा से आए चार दोस्त भिड़े…..तीनों ने मिलकर चौथे को जमकर पीटा, कान भी काटा

एएम नाथ। मंडी : हरियाणा के चार दोस्त कुल्लू की खुबसूरती निहारने के लिए एक गाड़ी में सवार होकर पहुंच तो गए, लेकिन फिर नशे में धुत्त होकर एक को पीट-पीट कर अधमरा कर...
हिमाचल प्रदेश

2400 करोड़ की योजना से विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल : आरएस बाली

एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने हमीरपुर में की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। हमीरपुर 15 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस मंगलवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल...
Translate »
error: Content is protected !!