सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए : वाईस चेयरपरसन संगीता

by
होशियारपुर :  सरकार द्वारा बीते दिन 5वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के निर्देशों के अनुसार छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजऱ रखते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल्स 15 जनवरी से शुरू किये जा रहे हैं। सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपरसन  संगीता चोपड़ा ने बताया कि सभी सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है ओर ग्रुप की सभी ब्रांचों 15 जनवरी को खोली जाएंगी। उन्होंने ने कहा कि सेहत विभाग तथा सरकारी हदायतों के अनुसार ही छात्रों के बैठने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की सेहत के मद्देनजर हर ब्रांच में रोजाना हर क्लास रूम को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके इलावा छात्रों तथा स्टाफ के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्या किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की अनुमति से ही छात्रों को स्कूल बुलाया जायेगा, किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। बसों और वैनस को भी छात्रों के बैठने से पहले सैनिटाइज किया जायेगा। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुफा में मिली कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व तलवार : क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तलवार मिलने का बडा दावा किया जा रहा है। इसमें एक विशाल तलवार को...
article-image
पंजाब

2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव हर समुदाय तक पहुंच के लिए बनेंगे कल्याण बोर्ड

चंडीगढ़ :  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना रही है भगवंत मान सरकार : खन्ना

होशियारपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सरकारी स्कूलों और स्कूली बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित : खन्ना

मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स का सुंदर आश्रम में हुआ मेडिकल चेकअप होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद व लाला सुंदर दास चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!