सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

by
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों ने मोगा के ई-रिक्शा का फर्जी नंबर लगाया था, जो मोटरसाइकिल की पिछली नंबर प्लेट से नोट हो गया था।
                   चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के लाइट प्वाइंटों और चौराहों पर लगे CCTV कैमरों से बम धमाके करने वाले आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो जब्त कर लिए हैं। वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके। ब्लास्ट के बाद दोनों आरोपियों ने काले रंग का हेलमेट पहन लिया था ताकि पुलिस उन्हें रोक न सके। घटना के बाद सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए एक पोस्ट किया गया, लेकिन कुछ देर बाद इसे डिलीट कर दिया गया। साइबर सेल ने पोस्ट की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सेक्टर-26 स्थित सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के मालिकों के बयान दर्ज करने में जुटी है। कई लोगों ने क्लबों में भागीदारी की है। पुलिस दोनों क्लब मालिकों से फिरौती की कॉल के बारे में पूछताछ कर रही है, लेकिन मालिक गोलमोल जवाब दे रहे हैं। जांच दौरान पुलिस को एक फोन कॉल के बारे में पता चला है, जोकि लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर काली के गुर्गे ने की थी। इस दौरान काली का गुर्गा एक क्लब संचालक से बहस कर रहा था। दोनों ने आपस में गाली-गलौज और मारपीट की धमकियां दी थीं। ये भी जानकारी सामने आई है कि, क्लब के संचालक को यह कॉल धमाके से करीब एक सप्ताह पहले आया थी।
नकाबपोश आरोपी सेक्टर-26 थाने के आगे से होकर आए थे। आरोपियों ने स्लिप रोड पर बाइक खड़ी की। पहले उन्होंने सेविल बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका। इसके बाद वे और De’orra night club के बाहर बम फेंकने पहुंचे। दोनों क्लबों के बीच करीब 30 मीटर की दूरी है। चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण धमाकों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

रोहित जस्वाल। । शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से भेंट की। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

हाइकोर्ट ने किसानों के विरोध के मामले में की सुनवाई, महिलाओं-बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए लगाई किसानों को फटकार

चंडीगढ़   : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की हैं। सुनवाई की अध्यक्षता पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने की और हरियाणा...
article-image
पंजाब

मजदूरों से भरी जीप पलटने से दर्जन मजदूर घायल, उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आ रहे

गढ़शंकर – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ऊना के लिए लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप जीप गढ़शंकर के निकट सड़क के साथ सटी पुलिया के साथ टकरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!