सेक्टर 47 में पुलिस-व्यापारियों की बैठकः प्रभारी ने अपराध नियंत्रण और सामंजस्य पर की चर्चा

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 47 में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने मार्केट कमेटी 47 से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। इंस्पेक्टर हरिओम ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें।

बाजारों में जाम की स्थिति न बनने दें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व नशा बेचने इत्यादि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। बैठक में रात के समय में दुकानों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के मुख्य चौकों पर सीसी कैमरे सुचारु रूप से काम कर रहे है। मार्केट कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को जब-जब सहयोग की जरूरत पड़ी है, मार्केट कमेटी ने सहयोग दिया है। समाज सेवी और कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष बलविंदर सिंह बल्ली ने पुलिस अधिकारियों से माँग करी कि स्वयं सड़क पर उतरकर कानून व्यवस्था बनाए रखने व रात्रि गश्त के साथ चेकिंग बढ़ाने पर जोर दे शहर के अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रहा। बदमाश लगातार चोरी, मोबाइल लूटने के साथ चाकूबाजी की वारदात करने लगे हैं। समाज सेवक विनायक भंगिया ने कहा कि थाना प्रभारी के साथ बैठक के दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें समस्या के शीघ्र समाधान का विश्वास मिला है। इस मौके पर सीनियर कांस्टेबल सुशील कुमार पुलिस थाना समावेश टीम कांस्टेबल नवदीप, कांस्टेबल जगतजीत सिंह, तरसेम गोयल, दिनेश द्विवेदी, गुरप्रीत सिंह, विनायक भंगिया, बलजीत सिंह संधू, जगजीत, मनप्रीत मनचंदा,अनूप बिल्ला आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

एएम नाथ। कुल्लू, 21 नवंबर :- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आधारित...
Translate »
error: Content is protected !!