सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

by

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल खुरालगढ़ के मुख्य सेवादार भाई केवल सिंह ने गतके की ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों को आशीर्वाद देते हुए गतके के इतिहास बारे जानकारी दी और अपनी सुरक्षा व जबर जुल्म के खिलाफ गतके के उपयोग के बारे में बताया और कैंप का आयोजन करने वाले युवाओं की सराहना की।


इस दौरान गांव के फौजी भाग सिंह ने कहा छुटियां में बच्चे अक्सर मोबाइल का उपयोग ज्यादा करते हे। जिससे बच्चों की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। गतका बच्चों को सिखाने से बच्चें मोबाइल का उपयोग करने  सकारत्मक कार्य करने लगेंगे। नंबरदार बलवीर सिंह मेगा ने कहा कि गांव के युवाओं ने बच्चों को इन गर्मियों की छुटियां में गतके की ट्रैनिग देने का काम बहुत बढ़िया है और युवाओं के साथ हम सभी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। श्री आनंदपुर साहिब से जगजीत सिंह व रणजीत सिंह की टीम ने बच्चों को गतका सिखाया। जिनका आयोजकों द्वारा विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान  कैप्टेन परमजीत सिंह , मनिंदर सिंह मखन, बाबा बलवीर सिंह, लखविंदर सिंह, परमजीत सिंह व जरनैल सिंह जैला, शिंगारा सिंह , गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो :  श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल खुरालगढ़ के मुख्य सेवादार भाई केवल सिंह व अन्य गतका सीखने वाले बच्चों के साथ और गतके की ट्रेनिंग पूरी कर कला का प्रदर्शन करते हुए बच्चें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लैक सफारी… फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन के साथ गिरफ्तार : पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती, बन गया फिर भी थानेदार

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिस विभाग में थानेदार बता रहा था। आरोपी युवक पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन लेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के पूरे इको सिस्टम पर ऊना प्रशासन का निर्णायक प्रहार : बहुस्तरीय रणनीति बनी कारगर, प्रदेश में ‘ऊना मॉडल’ की गूंज

रोहित जसवाल। ऊना, 1 दिसंबर :  ऊना जिले में अवैध खनन और उससे पोषित पूरे इको सिस्टम को ध्वस्त करने को जिला प्रशासन की बहुस्तरीय रणनीति कारगर साबित हो रही है।डीसी जतिन लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की बात को सुने और गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस ले सरकार – जो वादा था सरकार निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। जब जो मन में आए उसे पॉलिसी बनाकर प्रदेश के ऊपर नहीं थोपा...
article-image
पंजाब

Light and Sound Show to

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.3 : The Punjab Government will organize a unique light and sound show at the Lajwanti Multipurpose Stadium in Hoshiarpur on November 8 to commemorate the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh...
Translate »
error: Content is protected !!