सेना के हैलीकाॅप्टर ने भरमौर हैलीपैड से भरी उड़ान, पठानकोट पहुंचाए 4 मणिमहेश यात्रियाें के शव

by

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा के दौरान मारे गए लोगों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को 4 शवों को भरमौर से निकाला गया। ये शव सेना के एमआई-17 हैलीकाॅप्टर के माध्यम से पठानकोट पहुंचाए गए। इसके बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। इसमें 2 शव पठानकोट के श्रद्धालुओं के हैं। इसके अलावा एक गुरदासपुर व एक शव होशियारपुर के श्रद्धालु का है।
मणिमहेश यात्रा के दौरान इन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद रास्ते बंद होने के कारण शव भरमौर में ही पड़े हुए थे। अब भी 4 श्रद्धालुओं के शव कुगती में पड़े हुए हैं। इन शवों को लाने के लिए 30 सदस्यों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। वीरवार तक ये सभी शव भरमौर पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन शवों को भी सेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।
मणिमहेश यात्रा के दौरान कुल 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर श्रद्धालुओं के शव सड़क मार्ग से पहले ही उनके परिजनों तक पहुंचा दिए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते कुछ शव भरमौर व कुगति में पड़े हुए थे। अब मौसम साफ होते ही इन शवों को लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कुगति से लाए जा रहे शवों को परिजनों तक पहुंचाना अब भी चुनौतीपूर्ण है। अगर दोबारा मौसम खराब हो जाता है तो अड़चनें आ सकती हैं।
डीसी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 4 शवों को भरमौर से सेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से पठानकोट पहुंचा दिया गया है। कुगति से वीरवार को शव भरमौर पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन्हें भी हैलीकाॅप्टर के माध्यम से ही परिजनों तक पहुंचा दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां-बेटे ने मिलकर बेच डाली इंडियन एयर फोर्स की हवाई पट्टी : तीन युद्धों में हुआ था हवाई पट्टी का इस्तेमाल

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक मां-बेटे की जोड़ी ने धोखाधड़ी की एक बेशर्मी भरी वारदात को अंजाम देते हुए 1997 में राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके द्वितीय विश्व युद्ध के समय की एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने चिट्टा तस्करी करने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने चिट्टा तस्करी करने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पूरी लिस्ट जारी की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा भव्य आयोजन : राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, अधिकारियों को डीसी ने दिए निर्देश

धर्मशाला, 05 दिसंबर। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!