सेवानिवृत्ति पर वाहन चालक धर्मचंद शर्मा को दी विदाई : निदेशक राजीव कुमार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

by

एएम नाथ। चंबा : ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत वाहन चालक धर्मचंद शर्मा आज वीरवार को सेवानिवृत्त हो गए।
निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
ज़िला लोक संपर्क अधिकारी बलवीर सिंह ने वाहन चालक के रूप में उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, आमजन से सुदृढ़ संपर्क स्थापित करने तथा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
धर्मचंद शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1998 से ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा (धर्मशाला) से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं।
ज़िले में उनकी उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर जिला स्तरीय समारोहों के दौरान सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों में राकेश कुमार, सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, रजत डोगरा, उत्तम सिंह ,प्रकाश चंद, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी धर्मचंद शर्मा को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान धर्मचंद शर्मा के बड़े भाई चतर सिंह, संतराम, बेटा प्रदीप शर्मा पारिवारिक सदस्यों में राजेश शर्मा, अनिल कुमार, बंटी, सुधीर, सरदारी लाल
उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत : जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

चंडीगढ़ : हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के उदयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति के अनुरूप रॉयल्टी का मामला उठाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर...
Translate »
error: Content is protected !!