होशियारपुर, 11 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में सेहत बीमा कार्ड अस्वीकृत होने पर प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। खन्ना ने कहा की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू से ही जुमले फेंकने में माहिर हैं। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता के मत हासिल करने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता को जो 10 लाख के सेहत बीमा कार्ड का सपना दिखाया है वो कई अस्पतालों में अस्वीकृत किया जा रहा है जिस सम्बन्धी लोगों से शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि अगर वे वास्तव में पंजाबवासियों को सेहत सुविधा देना चाहते हैं तो 10 लाख की सेहत बीमा योजना को पंजाब के सभी अस्पतालों में वास्तविकता से लागू करवाएं।
