सैकड़ो लोगो ने शहर में किया रोष मार्च : साबुन फैकट्री के प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए 

by

रोष मार्च के बाद एसडीएम कार्यालय के परिसर में दो घंटे धरना लगाकर किया प्रर्दशन
एसडीएम का तुरंत तवादला करने व संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द करने की मांग
गढ़शंकर। लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी(ईलाका बीत)व समूह जनतक व कर्मचारी संगठनों दुारा गांव मैहिदवानी में गत 75 दिन से साबुन फैकट्री के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे पक्के र्मोचे के बाद आज 75 वें दिन साबुन फैकट्री के प्रदूषण के खिलाफ गढ़शंकर शहर रोष मार्च निकाला गया और बाद में एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में दो घंटे रोष धरना लगाया। इस दौरान साबुन फैकट्री के प्रबंधन के खिलाफ, पंजाब व हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेवाजी की गई।
लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्यां में श्री अनंदरपुर साहिब रोड़ पर इकत्र हुए। जिसमें भारी संख्यां में महिलाए शामिल थी। प्रर्दशनकारी फिर शहर में रोष मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण्ण् के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी। एसडीएम कार्यालय के परिसर में लगाए धरने में विभिन्न व्क्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगी साबुन फैकट्री व रिफाइनरी दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण लोगो व पशूओं में भयानक बिमारियां फैल रही है। ओवरलोड टिप्परों व अन्य गाडियों दुारा सडक़ो की बदतार हालत हो चुकी है। इस संबंध में संघर्ष कमेटी ने बार बार पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं से इन मसलों का समाधान करने का आहावान किया। लेकिन किसी ने भी लोगो की बात नहीं सुनी लिहाजा मजबूर होकर संघर्ष कमेटी को मैहिंदवानी में पक्का र्मोचा लगाना पड़ा। जिसके बाद एसडीएम गढ़शंकर ने कमेटी को बातचीत के लिए बुलाकर समस्याओं का समाधान करने की जगह दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मांग की कि फैकट्री दुारा फैलाया जा रहा प्रदूषण तुरंत बंद करवाया जाए, फैकट्री में इंधन के तौर पर उपयोग की जा रही पराली के इंधन के तौर पर उपयोग बंद करवाया जाए। उन्होंने मांग कि कमेटी के पदाधिकारियों पर दर्ज किए गए अलग अलग झूठे मामले तुरंत रद्द किए जाए और दुर्व्यवहार करने वाले एसडीएम का तुरंत तवादला किए जाए। ओवरलोड वाहनों से बदतर हो चुकी सडक़ों का तुरंत निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि फैकट्री के प्रदूषण कारण बिमार हुए लोगो व पशूओं का खर्च फैकट्री मालिक से बसूल कर लोगो को दिया जाए। इस समय संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, दविंद्र राणा, कैप्टन प्रकाश लादी, सरपंच कमल कटारिया, सरपंच हरमेश लाल, सतीश राणा, महां सिंह रोढ़ी, बीबी सुभाष मट्टू, रामजी दास चौहान, बलवीर सिंह बैंस, तीरथ सिंह मान, हरमेश ढेसी, एडवोकेट बुजनंदन सिंह राणा, रविंद्र जोशी हिमाचल प्रदेश, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका, पंकज कृपाल, पवन भम्मियां, कुलविंदर बिट्टू, सरिता शर्मा, शिगारा राम भज्जल, बलवंत राम, मखन सिंह बाहिदपूरी, हरप्रीत सिंह रिंकू, जगदेव सिंह, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल, सुिरंद्र कौर चूंबर, गुरबखश कौर, सोढ़ी राम, लीडर कटारिया, अजय खेपड़, त्रिलोचन डंगोरी, बलदेव राज खेपड़, गुरनैक सिंह भज्जल, महिंद्र बढ़ोयाण, प्रणव कृपाल, हरजीत सिंह भातपूरी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने 21 स्कूलों को 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए

क्षेत्र में 61 सिंचाई के ट्यूबवेलों का टैंडर पास – गोल्डी- गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा हलका से पूर्व विधायक तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेश के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा गढ़शंकर के सरकारी सीनियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
article-image
पंजाब , समाचार

लखीमपुर खीरी के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार और अजय मिश्रा का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर 3 अक्टूबर-लखीमपुर खीरी घटना के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने शहर के गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2021 तक बांटे 694.71करोड़ के ऋण जिला ऊना में बैंको ने : एडीसी डाॅ अमित

ऊना, 24 दिसंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!