सैनी समाज द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया विशेष रुप से सम्मानित

by

गढ़शंकर। गत दिनों सैनी समाज द्वारा सैनी भवन में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे सैनी समाज के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। समागम के दौरान देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान डालने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का
विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी सरदार सुरजन सिंह निवासी कल्याणपुर के पुत्र मनिंदर सिंह सैनी, स्वतंत्रता सेनानी रतन सिंह के सुपुत्र एडवोकेट जेपी सिंह, स्वतंत्रता सेनानी पूरन चंद सैनी के सुपुत्र प्रताप सिंह सैनी, स्वतंत्रता सेनानी आत्मा सिंह बडवाल के नाती हरवेल सिंह सैनी गढ़शंकर, स्वतंत्रता सेनानी सरदार रूप सिंह के भतीजे सुखविंदर सिंह सैनी
आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी और प्रताप सिंह सैनी ने कहा कि सैनी संगठन ने उच्च स्तर पर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार चाहे किसी भी धर्म या बिरादरी से हो सैनी संगठन द्वारा उन्हें विभिन्न स्थानों पर समागम करके विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 55 मोबाइल वारिसों के किए हवाले : होशियारपुर पुलिस ने 55 गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद

अब तक 100 फोन ट्रेस किए होशियारपुर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों तहत होशियारपुर एरिया के विभिन्न पुलिस सांझ केंद्रों में आम पब्लिक के गुमशुदा मोबाइल फोनों की शिकायतों लेकर पुलिस...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने किया चाय-नाश्ते का प्रबंध

अबोहर I  अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज सफाई अभियान के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव...
Translate »
error: Content is protected !!