सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को राजी : सरकार नहीं जनता के लिए रखी शर्त

by

नई दिल्ली : 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब अनशन खत्म करने को राजी है, लेकिन इसके लिए उन्होंने जनता के सामने एक शर्त रख दी है। नीट पेपर लीक की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मंच पर अनशन कर रहे वांगचुक ने संकेत दिया है कि वह 20 जुलाई को संसद मार्च के बाद इसे खत्म कर सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने इसके लिए जनता को मार्च सफल बनाने को कहा है।

अनशन के 19वें दिन तक 9 किलो वजन गंवा चुके सोनम वांगचुक ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि उन्हें बहुत से लोग अनशन खत्म करने के लिए कह रहे हैं। वांगचुक ने कहा कि उनका शरीर कमजोर हुआ है, लेकिन अभी ऐसी हालत नहीं कि 3-4 दिन में मर जाएं। वांगचुक ने इसके बाद लोगों से 20 जुलाई के संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह मार्च सफल रहा तो वह अनशन खत्म कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं साफ किया है कि मार्च सफल होने के पैमाने क्या हैं, कितनी भीड़ को वह सफल मानेंगे और कहां तक मार्च कर पाने को कामयाबी।

मार्च सफल रहा- तो चैन की नींद सो पाऊंगा, अनशन खत्म करूंगा

वांगचुक ने वीडियो में कहा, ‘मैं आप सबको बड़ी संख्या में जुड़कर एक छोटा कदम उठाने को कहूंगा ना कि सिर्फ मुझे अनशन खत्म करने के लिए कहें। मिस्ड कॉल करके बताएं कि आप आ रहे हैं मार्च में हिस्सा लेने के लिए। जो भी हो, संख्या में आएं उस दिन। अपनी मां को लेकर आएं, क्योंकि मां के दिल में जो बच्चों के लिए प्यार होता है वह किसी के दिल में नहीं होता है। मैं चाहूंगा कि माएं इस मार्च की अगुआई करें। वह ले जाएं हमें संसद तक। आप सब से 20 जुलाई को मिलेंगे। अगर यह कामयाब रहा तो मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि जब यह मुद्दा सही हाथों में जाएगा तो मैं चैन की नींद सो पाऊंगा और अनशन भी तोड़ पाऊंगा।’

वांगचुक ने कहा- बीच का रास्ता निकाला है

वांगचुक ने कहा कि हजारों लोग उन्हें मैसेज भेज रहे हैं और अनशन तोड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने अदालत में दायर की गई याचिका का भी जिक्र किया। वांगचुक ने कहा कि मेडिकल जांच के मुताबिक उनके शरीर में कमजोरी है, लेकिन हालत इतनी खतरनाक नहीं कि जान चली जाए। कोई ज्यादा खतरा नहीं है। दूसरी बात यह कि यदि मैं अनशन तोड़ दूं तो क्या बदलेगा, क्या संदेश जाएगा सरकार को कि किसी जवाबदेही की जरूरत नहीं, कि लोग खुद चले जाएंगे। आपको मेरे जान की फिक्र है, उन 20 का क्या जिन्होंने खुदकुशी कर ली। मेरी जान और मेरी सेहत इतनी बड़ी चीज नहीं है। लेकिन इन संदेशों की कद्र करते हुए मैंने एक मध्यम मार्ग निकाला है 20 जुलाई का।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव टिब्बीया के सिंचाई के ट्यूबवेल को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने दी 5 लाख की ग्रांट

गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव टिब्बीया की पंचायत को हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने सिंचाई वाले खराब ट्यूबवैल को ठीक करवाने के लिए 5 लाख...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कैसे खरीदी 100 एकड़ जमीन? …नवजोत कौर बोलीं- ₹2400 करोड़ का स्‍कैम….वडिंग बोले- दिमागी हालत ठीक नहीं

कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. नवजोत कौर ने खासतौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख राजा वारिंग को टार्गेट...
article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार चब्बेवाल को विस्त दोआब नहर के किनारे सेफ्टी एंगल लगाने संबंधी मांग पत्र दिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के प्रमुख लोगों जिन में डाक्टर विपन कुमार पचनंगल ,जसविंदर सिंह जिला परिषद सदस्य,किरपाल सिंह सरपंच और कुशल कुमार बबलू सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सांसद डाक्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने...
Translate »
error: Content is protected !!