सौतेली बहन के साथ करता था रेप -20 साल की कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

by

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपनी सौतेली बहन का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स को दोषी पाया और 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) रवि इंदर कौर संधू की अदालत ने दोषी पर 1  लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल के कठोर कारावास की सजा काटनी होगी।  7 जून, 2020 को खन्ना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में राज्य के अपर लोक अभियोजक एसएस हैदर ने कहा कि 14 वर्षीय पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

ऐसे आया सच सामने :   पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने कहा कि पीड़िता उसकी पहली शादी से पैदा हुई थी और आरोपी का पिता उसका दूसरा पति था । शिकायत के मुताबिक, 7 जून, 2020 को पीड़िता की मां और उसके दूसरे पति सुबह 9 बजे बाहर गए थे। तभी उसके पति को आरोपी लड़के का फोन आया। उसने बताया कि पीड़िता गिर गई है और खून बह रहा है। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि पीड़िता बिस्तर पर लेटी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा और बिस्तर पर खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, पहले भी कई मौकों पर उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को एनडीए का नेता चुना : बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता हुए शामिल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सबंध में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
article-image
पंजाब

पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : उत्तराखंड निवासी सहित 3 लोग चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ । मंडी । जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

विभिन्न जत्थेबंदियों ने गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाल, शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

गढ़शंकर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किरती किसान यूनियन, तर्कशील सोसाइटी, पेडू मजदूर यूनियन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ स्थानीय मुख्य बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!