स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

by
तलवाड़ा : समाज सेवा और रोजगार सृजन में अग्रणी द उन्नति कोआपरेटिव मार्केटिग कम प्रोसेसिग संस्थान में आयोजित  स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें फूड क्राफ्ट संस्थान होशियारपुर पंजाब सरकार के उपक्रम का सहयोग रहा। डीसी अपनीत रियात बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्थान के एमडी ज्योति स्वरूप ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें संस्था के प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद डीसी अपनीत रियात ने प्रशिक्षुओं को किटें वितरित की व 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। डिप्टी रजिस्ट्रार उमेश वर्मा ने उन्नति के बंबू मिशन, सीड बाल प्रत्यारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, डाबर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ सहयोग से आयुर्वेद को बढ़ावा आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओं के सहयोग के लिए कोआपरेटिव विभाग हर समय तैयार है।
डीसी ने कहा कि उनकी यहां पर आने की बड़े दिनों से इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। ऐसी सहकारी संस्थाओं की समाज को बड़ी जरूरत है, जो हुनर का विकास करते हुए लोगों को रोजगार मुहैया करवाए। इस अवसर पर डीसी व अन्य गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम अशोक शर्मा, रवि शर्मा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार मुकेरियां ललित मोहन, नायब तहसीलदार मनोहर लाल, गीतू ठाकुर, डीडीएफ पीयूष गोयल, जिला प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, आदित्य राणा कंसल्टिग अफसर, दीपेंद्र पाल सिंह, दविद्र राणा प्रिसिपल आईटीआई, जिकसी, रजनी शर्मा, रविद्र कुमार, शीतल शर्मा, भूपेश सैनी, प्रीती सैनी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मुलाज़िमों व पेंशनरों ने विशाल रोष प्रदर्शन कर सरकार के लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों का समाधान नहीं करने और मुख्यमंत्री के लगातार चौथी बार बैठक से भाग जाने के विरोध में पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा...
article-image
पंजाब

प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. सिंह ने केडी आई हॉस्पिटल पठानकोट में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

पठानकोट/ दलजीत अजनोहा : केडी आई हॉस्पिटल, पठानकोट के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ हाल ही में एक महत्वपूर्ण संवाद के दौरान नेत्र स्वास्थ्य को...
article-image
पंजाब

आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पठानकोट  :  पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य...
article-image
पंजाब

शव से बदबू उठने पर एनआरआई के कत्ल का 20 दिन बाद हुया खुलासा : तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या , एक ने हत्या का खुल्लासा करने की धमकी दी तो अन्य दोनों ने उसे भी मार डाला

मोगा : गांव बदनी खुर्द में शुक्रवार को एक एनआरआई का शव उसके घर से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले उसकी हत्या की गई है। मामले को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!