स्कूटी पर सवार थे दोनों… पुलिस ने रोका, तलाशी लेने पर 200 ग्राम हेरोइन, स्कूटी, 1.04 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद

by

कपूरथला । पंजाब में नशा तस्करी मामलों में सास-बहू, दामाद-सास, जीजा-साला गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अब जो मामला सामने आया है उसमें साली और जीजा पकड़े गए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ टीम और थाना सुभानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हैरान की बात यह है कि महिला अपने जीजा के साथ मिलकर नशा तस्करी का धंधा कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन, स्कूटी, 1.04 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह और थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप ने बताया कि नशा तस्कर जीजा-साली को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पहले मामले में थाना सुभानपुर के एएसआई सुखविंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गांव निजामपुर मोड़ पर नाकाबंदी किए हुए थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर एक युवक और महिला सवार हो आ रहे थे। उन्हें शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान गुरदीप सिंह उर्फ मंगा निवासी गांव बूट और निंदर कौर निवासी गांव तोती सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। तलाशी दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 4 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आपस में जीजा और साली हैं। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए गांव झल्ल ठीकरीवाल से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार आती दिखाई दी। कार में दो युवक सवार थे। वह पुलिस पार्टी को देख घबरा गए। कार चालक ने गाड़ी रोककर एकदम पीछे की तरफ मोड़ लिया और भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। कार सवार दोनों को काबू कर पूछताछ की गई, तो उनकी पहचान नवाब सिंह और लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। तलाशी दौरान उनके पास से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब-इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
article-image
पंजाब

जिला होशियारपुर में 15,265 मतदाता अनुपस्थित, 48,512 ने स्थायी रूप से छोड़ा स्थान, 28,475 मृत पाए गए …एस.आई.आर.: जिले में निर्धारित समय से पहले ही 100 प्रतिशत कार्य पूरा : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 5 अगस्त : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिले में सभी...
Translate »
error: Content is protected !!