स्कूलों में खिलाड़ियों को खाने में अब मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के बाद अब डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है।

इसके चलते विद्यार्थियों को भरपेट खाना मिलेगा। साथ ही पौष्टिकता का भी अब विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहले तीन टाइम खाने के महज 120 रुपये विद्यार्थियों को मिलते थे। इस बार सरकार ने यह राशि बढ़ाकर स्कूली खिलाड़ियों को सौगात दी है। अब तीन टाइम खाने में 250 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग ने डाइट चार्ट भी जारी कर दिया है।

लंच में दो दालें खिलाड़ियों को मिलेंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से भी इस बारे में समस्त उपनिदेशकों को बढ़ी डाइट मनी के तहत बेहतर और पौष्टिक खाना बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। दोगुना राशि बढ़ने से डाइट चार्ट में भी बदलाव हुआ है। खिलाड़ियों को नए व्यंजन इस बार परोसे जाएंगे। सरकार की ओर से डाइट मनी में पौष्टिक आहार शामिल करने का मकसद खिलाड़ियों को बेहतर खाना उपलब्ध करवाना है। गौरतलब है कि पहले 120 रुपये की राशि में तीन टाइम का खाना बच्चों को मिलता था। ऐसे में प्रबंधन को भी काफी परेशानियां होती थीं। अब तीन टाइम के खाने के लिए 250 रुपये की राशि जारी की गई है।

अब ये मिलेगा
ब्रेकफास्ट और लंच में मक्खन के साथ ब्रैड, परांठा दही, चाय, कॉफी और दूध मिलेगा। लंच में पनीर, चावल, रोटी सलाद, अचार, दो दालें और हरी सब्जी देनी होगी। इसके अलावा रात के खाने में सीजन की सब्जियां, पुरी और मीठा आदि शामिल रहेगा।

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों को इस बार उच्च पौष्टिक भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए डाइट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इसके तहत ही व्यवस्था की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर हमें केंद्र से सबसे बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की बदौलत आज मिल रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं : जयराम ठाकुर 

केंद्र उदारता से कर रहा वित्तीय मदद, एक आभार शब्द तक नहीं बोल पा रहे कांग्रेस नेता एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, आधुनिक मशीनें स्थापित होंगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कामकाज की समीक्षा की रोहित भदसाली। हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा करते हुए महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*इंदौरा में राहत कार्यों में डटा है प्रशासन और एनडीआरएफ : बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद*

एएम नाथ।  इंदौरा, 28 अगस्त। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा उपमंडल के निचले क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं...
Translate »
error: Content is protected !!