स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी : कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को दिया अंजाम

by

गढ़शंकर: कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को अंजाम देकर स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात चोर 25 मई की रात को स्कूल की दीवार फांद कर स्कूल में दाखिल हुए और स्टाफरूम व लाइब्रेरी का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। किंतु स्कूल की सफाई सेविका के आ जाने से चोर समान छोड़कर भाग गए। किंतु अगले दिन चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। स्कूल में ईमारत के निर्माण का कार्य चल रह है। चोर उतारकर रखा स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं जिसके बारे में पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस को चोरों को पकड़ कर उचित कावाई करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी नुकसान से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय टीचर फेस्मेट में पद्दी सूरा सिंह के अध्यापक गुरिंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

गढ़शंकर, 20 फरवरी: पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट मुकाबला 2026 जिला फतेहगढ़ सहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया गया। इन मुकाबलों में विभिन्न...
article-image
पंजाब

16 अगस्त से हेड ऑफिस मोहाली में पक्का मोर्चा : अगर मैनेजमेंट और चेयरमैन ने 15 अगस्त, 23 तक कोई समाधान नहीं निकाला

गढ़शंकर :  पंजाब जलस्रोत कार्पोरेशन रिटायर कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की मासिक बैठक शिंगारा राम भजल की अध्यक्षता में बस अड्डा में हुई।  जिसमें 8 अगसत , 2023 को सर्कल होशियारपुर में हुई बैठक के...
article-image
पंजाब

ऊना में महिला से कर्मचारी ने की छेड़छाड़… शिकायत की तो अभद्रता पर उतरा

गगरेट :  वन स्टाप सेंटर में आश्रय लेने आई महिला से वहां तैनात कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। यह मामला ऊना के वन स्टाप सेंटर में सामने आया है। महिला ने वहां...
article-image
पंजाब

गांव नगदीपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ने घर-घर जाकर लोगों से डाक्टर इशांक के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी डॉ. इशांक के पक्ष में गांव नगदी पुर में  घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया इस अवसर उनके साथ  सीनियर...
Translate »
error: Content is protected !!