स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

by

 

एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। बंगाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अर्शिता शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती के पास पहुंची, तो अचानक ही किसी बच्चें ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा...
article-image
पंजाब

जापानी कंपनी आइची स्टील पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ सहयोग बढ़ाएगी

चंडीगढ़ :  जापानी स्टील की बड़ी कंपनी आइची स्टील ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपना कोलेबोरेशन बढ़ाने पर सहमति जताई है, जिसमें 500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा। आइची स्टील और...
article-image
पंजाब

डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल का निलंबन रद्द : जल्द ही नई पोस्टिंग मिलने की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को एक महत्वपूर्ण राहत मिली है। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के चलते उनका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

ऊना 8 फरवरी: – ग्रामीण विकास, पंचायती राज द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!