स्टील की बढ़ती कीमतों पर पवन दीवान ने केंद्रीय स्टील मंत्री को लिखा खुला पत्र, स्टील रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया बनाए जाने की मांग की

by
लुधियाना 30 मार्च: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान स्टील के रेटों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते इंडस्ट्री को हो रही परेशानी के मद्देनजर केंद्रीय स्टील मंत्री आरसीपी सिंह को ट्वीट के जरिए एक खुला पत्र लिखा है।
पत्र में दीवान ने लिखा है कि इस पत्र के जरिए वह आपके समक्ष स्टील की कीमतों में लगातार वृद्धि चलते लुधियाना की इंडस्ट्री पर पड़ रहे बुरे असर का मुद्दा रखना चाहते हैं। खासतौर पर लुधियाना की विश्व प्रसिद्ध साइकिल, ऑटो पार्ट्स एवं मशीन टूल्स इंडस्ट्री इस वृद्धि से बहुत प्रभावित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि 1 साल पहले जिस स्टील इंगट की कीमत 35,000 रुपये प्रति टन थी, वह अब 60,000 रुपये प्रति टन के आंकड़े को पार कर चुकी है और 1 साल में लॉन्ग प्रोडक्ट के भाव 42,000 रुपये प्रति टन से बढ़कर 70,000 रूपये टन तक पहुंच चुके हैं। इसी तरह, फ्लैट स्टील की कीमतें भी 47,000 रुपये प्रति टन से करीब 82,000 रुपये प्रति टन को छू चुकी है।
इन हालातों में लुधियाना की विश्व प्रसिद्ध साइकिल ऑटो पार्ट्स एवं मशीन टूल्स इंडस्ट्री बहुत प्रभावित हो रही है, जो लाखों लोगों को सीधे और असीधे तौर पर रोजगार देती है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं, तो दूसरी ओर देश की स्टील कंपनियां लगातार कीमतों को बढ़ा रही हैं। ऐसे में देश के उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का कैसे सामना कर पाएंगे।
इस पत्र के जरिए वह लंबे समय से चल रही देश में स्टील रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाए जाने की चल रही मांग को एक बार फिर से दोहरा रहे हैं, ताकि स्टील कंपनियों द्वारा मनमर्जी से कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जा सके। यदि ऐसा ना हुआ, तो लुधियाना के उद्योग पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। जिनके लिए स्टील की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते आर्डरों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो चुका है, क्योंकि स्टील की कीमतों में ठहराव नहीं आ रहा।
वह उम्मीद करते हैं कि आप इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द से जल्द स्टील रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गठन पर काम किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जलाया : पति गिरफ्तार, ससुराल वालों की तलाश जारी

लुधियाना  :  लुधियाना में दरिंदगी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें ससुराल वालों ने बेटी को जन्म देने पर बहू को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज में...
article-image
पंजाब

दिल्ली में कितने मुसलमान बने विधायक : पिछली बार से कम या ज्यादा

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुल 5 मुस्लिम विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें पांचों विधायक आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2020 के विधानसभा चुनावों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फोन ने उगले कितने राज- 200 बम, 26/11 जैसा हमला, 3 शहर… 26 जनवरी को थी लाल किला…पर धमाके की रची गई थी साजिश ?

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम हुए बम धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि...
article-image
पंजाब

सूद ने गवर्नर पंजाब को दखलअंदाजी के लिए भेजा ज्ञापन :

नीरज शर्मा, होशियारपुर :  होशियारपुर सरकारी  कालेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी  लेक्चररों ने अपना ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को  दिया तथा अपनी तरस योग स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!