स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

by
रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक आवेदक 30 जून, 2025 तक विभाग की वेबसाइटhttps://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में चयनित 15 मार्गों की सूची और रूटों के आवंटन प्रक्रिया के लिए नियमों और शर्तों का विवरण विभाग की वेबसाइटhttps://himachal.nic.in/transport पर उपलब्ध है।
इसके अलावा प्रकाशित रूटों की शर्तों सहित अन्य किसी भी स्पष्टीकरण के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-203020 या कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन गांव की ओर अभियान बारे समीक्षा बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने मांगा समय, अब 8 मई को होगी सुनवाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट में मुख्य संसदीय सचिव मामले में तीसरे दिन लगातार बुधवार को लगभग तीन घंटे सुनवाई हुई।  राज्य सरकार ने आज कोर्ट में एक एप्लिकेशन डालकर कहा कि CPS...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!