स्टेट अवॉर्ड मिलने पर साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान का डॉ. राज कुमार (सांसद) की ओर से विशेष सम्मान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : -डॉ. राज कुमार, सांसद होशियारपुर ने अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मिला स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने पर विशेष सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज शिव भी मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ. राज कुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि यह सम्मान हमारे होशियारपुर के साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को उनकी कठिन मेहनत और लगन के कारण प्राप्त हुआ है। बलराज चौहान ने देश-विदेश में होशियारपुर का नाम रोशन किया है। वे युवाओं के लिए एक मिसाल हैं और उनसे प्रेरित होकर सैकड़ों युवा साइक्लिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर बलराज चौहान ने पंजाब सरकार और सांसद डॉ. राज कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार किसी साइक्लिस्ट को यह स्टेट अवॉर्ड दिया है और उन्हें इसके योग्य समझा गया है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे सम्मान मिलते हैं तो और भी हौसला बढ़ता है और आने वाले समय में वे और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे।

बलराज चौहान ने युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बलराज चौहान अब तक देश-विदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर 1 लाख 90 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं और अनेक कॉलेजों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों तथा खेल क्लबों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस सरहिंद नहर में गिरी : पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

मुक्तसर : कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की...
article-image
पंजाब

लंबे समय से की गई मेहनत रंग लाई

गढ़शंकर : बिना स्वार्थ आम आदमी पार्टी के लिए दिन रात काम किया बहुत दोस्त व रिश्तेदारों ने मुझे सलाह देते थे कि भनोट साब कोई नौकरी कर लें। मैं उन्हें एक ही जवाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी...
article-image
पंजाब

जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, उन्हें एक-एक सुरक्षा कर्मचारी दिया जाए : सुरक्षा घटाने को लेकर हाईकोर्ट की दोबारा समीक्षा करने के आदेश

चंडीगढ़ :23 अगस्त: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार नए तरीके से उन सभी लोगों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करें, जिनकी सुरक्षा घटाई है। अदालत ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!