स्टोर में 200 तरह की दवाईयों के अलावा सर्जिकल व लेबोट्रिकल आइट्मस भी रहेंगी उपलब्ध : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सिविल अस्पताल में जन औषधी जै नेरिक ड्रग स्टोर के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

by

जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से लोगों तक सस्ते दामों पर दवाईयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरु किया गया प्रोजैक्ट
– लोगों तक ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना पंजाब सरकार का लक्ष्य: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 06 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करना है, जिसके लिए जहां सिविल अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं वहीं होशियारपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे सरकारी मैडिकल कालेजों का निर्माण भी शुरु करवाया जा रहा है। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के परिसर में जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से खोले गए जन औषधी जैनेरिक ड्रग स्टोर के नवीनीकरण का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा व रैड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां इस ड्रग स्टोर का नवीनीकरण किया गया है वहीं यहां ज्यादा से ज्यादा दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई है जो कि बाजार में बिकने वाली दवाओं के मुकाबले करीब पांच गुणा कम मूल्य पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि स्टोर में बी.पी, शूगर, कार्डिक, जनरल मैडिसन के अलावा कुल 200 तरह की दवाईयां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सर्जिकल व लेबोट्रिकल आइट्मस भी मरीजों की सुविधा के लिए सस्ते दामों पर यहां मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल परिसर में स्टोर खुलने से अस्पताल में इलाज करवाने आए लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी इसका बहुल लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस स्टोर का समय सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक है और जल्द ही आने वाले दिनों में इस स्टोर के समय का समय बढ़ा कर रात तक कर दिया जाएगा ताकि मरीजों को हर समय यहां से सस्ती दवाईयां मिल सकें। इस मौके पर जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 50 हजार आयरन व फालिक एसिड की टेबलेट्स भेंट की गई जो कि एनिमिक किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को दी जाएंगी।
इस मौके पर एस.एम.ओ सिविल अस्पताल डा. स्वाति शीमार, डा. मनमोहन सिंह, पार्षद प्रदीप बिट्टू, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सतवंत सिंह सियाण, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, संतोष सैनी, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, राजीव बजाज, कुमकुम सूद, करमजीत आहलूवालिया, स्नेह जैन, राकेश कपिला, नीशी मोदी, सर्बजीत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी : महिला सब-इंस्पेक्टर से था परेशान, 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा

झज्जर । हरियाणा के झज्जर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और मौके पर 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

सभी नागरिक अपने और बच्चों के आधार अपडेट अवश्य करवाएं: ए.डी.सी

सेवा केंद्रों में बनवाए/अपडेट करवाए जा सकते हैं आधार कार्ड होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत सरकार की ओर से जारी किया गया आधार कार्ड नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग पहचान, पते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार को एक करोड़ रुपये की रोलेक्स घड़ी तोहफ़े में दी : समय पर किया था काम पूरा

नई दिल्ली : समय पर काम पूरा करने वाले ठेकेदार को मालिक ने करोड़ों का तोहफ़ा दिया। पंजाब के एक बिज़नेसमैन ने अपनी नौ एकड़ ज़मीन पर बने विशाल बंगले का निर्माण समय पर...
Translate »
error: Content is protected !!