स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्र की व्यवस्था ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में जांची

by
अर्की :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गत देर सांय सोलन ज़िला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) एवं वी.वी.पैट के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन पूर्व एवं निर्वाचन उपरांत ई.वी.एम तथा वी.वी.पैट को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य मानक भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मतदान केन्द्र में मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं स्थापित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में सभी आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सुविधाएं बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के दृष्टिगत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 64 लाख की राशि होगी व्यय : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला

भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 288 करोड़ की विशेष कार्य योजना तैयार,  जल्द शुरू होगा महाविद्यालय सिहुन्ता के भवन निर्माण का कार्य एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश सरकार ने जन कल्याणार्थ लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय – वीरेन्द्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान त्यूड़ी में सुनीं जन समस्याएं ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान गत सायं त्यूड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका : 6 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Boyfriend की गर्दन काट कर – थैले में डाल साथ ले गई प्रेमिका, फिर 2 किलोमीटर दूर जाकर फेंका सिर…… बताया क्यों बेरहमी से मारा

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 19 साल के युवक सोनू की हत्या का रहस्य उजागर...
Translate »
error: Content is protected !!