स्त्री किसान दिवस मौके मोदी, योगी व खट्टर का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर  : आज स्त्री किसान दिवस मौके जनवादी स्त्री सभा की प्रांतीय नेत्री बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में स्थानीय बाबा गुरदित्त सिंह पार्क में रैली करने पश्चात प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। बीबी गुरदीप कौर ऐमा जट्टां, जसविंदर कौर बोड़ा, महिंदर कौर द्याल, तलविंदर कौर मट्टू की अध्यक्षता में की रैली को संबोधित करते बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि दिल्ली किसानों मजदूरों का इकट्ठ जागती जमीर वालों का है जो साम, दाम, डंड व भेद से डरने वाले नहीं हैं। वक्ताओं ने खेती विरोधी कानून रद्द करवाने हेतु चल रहे संघर्ष में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की और दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। धरने को गगनदीप कौर, तजिंदर कौर व अवतार कौर, हरभजन सिंह गुलपुर, चौ. अच्छर सिंह, गोल्डी सिंह पनाम, करन संघा, हरभजन सिंह अटवाल ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च: लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ा, कनाडा बुलाने से इन्कार

पटियाला  :   कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च कराने के बाद लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता अब तोड़ दिया।  थाना अनाज मंडी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरप्रीत कौर...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस खाली हाथ : शार्प शूटर संतोष जाधव व नवनाथ सूर्यवंशी को महारष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र की पूणे पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। उसने शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया है। संतोष जाधव को गुजरात के कच्छ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!