स्नैचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, महिला का पर्स, 1000 रुपये व आधार कार्ड बरामद

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : चंडीगढ पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से महिला का छीना गया पर्स, 1000 रुपये नकद तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण :
एफआईआर नंबर 53 दिनांक 11.05.2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना मनीमाजरा, यूटी चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता अनीता पत्नी राजू निवासी मकान नंबर 484/4, पिपलीवाला टाउन, मनीमाजरा, चंडीगढ़, उम्र 38 वर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 मई 2026 को अपने घर से मनीमाजरा मार्केट की ओर किराने का सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और उनके हाथ से छोटा लेडीज पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में नकदी और आधार कार्ड मौजूद था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आरोपी को सामने आने पर पहचान सकती हैं।
मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनकी जांच की गई तथा संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दिनांक 12.05.2026 को आरोपी अमित पुत्र ओम प्रकाश निवासी मकान नंबर 349ए, सेक्टर-26, चंडीगढ़, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया लेडीज पर्स, 1000 रुपये नकद तथा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामदगी :
महिला का लेडीज पर्स
1000 रुपये नकद
आधार कार्ड
आरोपी का विवरण :
नाम : अमित
पिता का नाम : ओम प्रकाश
पता : मकान नंबर 349ए, सेक्टर-26, चंडीगढ़
शैक्षणिक योग्यता : 12वीं पास
आयु : 28 वर्ष
आरोपी के खिलाफ पूर्व मामला :
कोई पूर्व मामला दर्ज नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईजी के बेटे ने चलाई थी द विलो कैफे में गोली : चंडीगढ़ पुलिस ने की आरोपी की पहचान, तलाश में छापेमारी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित द विलो कैफे में पंजाब के आईजी के बेटे ने गोली चलाई थी। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर...
article-image
पंजाब

13वां विशाल भंडारा 30 जून से आरंभ करने की घोषणा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की हुई विशेष बैठक

गढ़शंकर! – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्र निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आढ़ती संगठनों के साथ बैठक कर बागवानों के हितों की रक्षा की जाए सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा :राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि उपज विपणन समिति तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहः एडीसी कार्यशालाओं सहित विभिन्न गतिविधियों द्वारा सड़क सुरक्षा बारे किया जाएगा जागरुक

ऊना, : सम्पूर्ण राष्ट्र में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने को लेकर आज डीआरडीए, ऊना के सभागार में एक बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!