स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 30 सितंबर तक कई नागरिक सेवाओं की फीस माफ : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

by

होशियारपुर, 3 जुलाई:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार ने  मतदाता सूचियों की चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को सुचारू और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से 30 सितंबर, 2026 तक कई महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं पर सरकारी फीस और सुविधा शुल्क माफ करने को मंजूरी प्रदान की है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों को विभिन्न प्रकार के दस्तावेज संबंधित अधिकारियों के समक्ष जमा करवाने की आवश्यकता पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तीन माह की अवधि के लिए कई आवश्यक सेवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की आर्थिक या प्रशासनिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि जिन सेवाओं पर यह छूट लागू होगी, उनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं तथा दसवीं और बारहवीं कक्षा के डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी करने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं का लाभ नागरिक 30 सितंबर, 2026 तक प्राप्त कर सकेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सुविधा सेवा केंद्रों, घर के नजदीक उपलब्ध नागरिक सेवाओं तथा ऑनलाइन नागरिक सेवा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लोगों को अपने दस्तावेज समय पर और बिना अतिरिक्त शुल्क के प्राप्त करने में सुविधा होगी।
आशिका जैन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की मांग में वृद्धि हुई है। ऐसे में पंजाब सरकार का यह निर्णय नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूख हड़ताल खत्म करें डल्लेवाल – सुनील जाखड़ ने किसान आंदोलन के राजनीतिकरण का लगाया आरोप

चंडीगढ़ : जाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पिछले 28 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपील की है कि वे इस अनशन को...
article-image
पंजाब

सरकार आवारा पशुओं और कुत्तों का प्रबंध करे: मट्टू 

गढ़शंकर, 27 मार्च: आज कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से पंजाब सरकार को एक मांग पत्र भेजा, जिसमें सरकार से आवारा पशुओं और कुत्तों के प्रबंध करने की मांग की।...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

गढ़शंकर: 2 सितम्बर: कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘शारीरिक तंदरूस्ती एवं खुशहाल जिंदगी ‘ विषय पर कार्यशाला शुरू

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आई.ए.कयु. सेल द्वारा कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में ‘शारीरिक तंदरूस्ती और खुशहाल जिंदगी ‘ के लिए एक सप्ताह की कार्यशाला...
Translate »
error: Content is protected !!