स्मार्ट गाँव मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत गाँवों में होगा रिकॉर्ड तोड़ विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

by
गाँव मांझी में बनी नई गलियों की शुरुआत, लाभार्थियों को बाँटे स्मार्ट राशन कार्ड
होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पास के गाँव मांझी में इंटर लॉकिंग टाईलों वाली गलियों की शुरुआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट गाँव मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत गाँवों के अंदर रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया जा रहा है, जिससे समूचे पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगी।
गाँव मांझी में इंटर लॉकिंग टाईलों वाली गलियों सम्बन्धी उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए अलग-अलग ग्रांटें दी गई हैं, जिससे चहुमुखी विकास को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्मार्ट गाँव मुहिम के अंतर्गत गाँवों में जल आपूत्र्ति, स्वच्छता, स्ट्रीट लाईटें, पार्क, जिम आदि बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत पहले पड़ाव में गाँवों के अंदर 835 करोड़ रुपए की लागत से 19,132 विकास कार्य करवाए गए थे और पहले पड़ाव की सफलता के उपरांत दूसरे पड़ाव में 1175 करोड़ रुपए की लागत से 48,910 काम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण जनसंख्या को पीने वाले पानी की आपूत्र्ति के कनैक्शन देने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत 24.86 लाख ग्रामीण घरों को कनैक्शन दिए जा चुके हैं और मार्च 2022 तक हर ग्रामीण परिवार तक पीने वाले पानी की आपूत्र्ति यकीनी बनाई जाएगी।
उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर योग्य लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा योग्य लाभार्थियों को कल्याण स्कीमों का पूरा फ़ायदा दिया जाएगा। इस मौके पर 170 के करीब स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थियों को सौंपे गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Tiranga Rally Held in Talwara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 :  On the auspicious occasion of Independence Day, a grand Tiranga Rally was organized in Talwara under the leadership of social activists Gurjeet Singh Mitti Gill and Jagdish Singh Soi. The...
article-image
पंजाब

किसानों के लिए संघर्ष करने का दावा करने वाली आप का चेहरा बेनकाब : सोहन सिंह ठंडल

  संसद भगवंत मान ने नही पेश की पूरी रिपोर्ट, पांच अप्रैल को देंगे आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना माहिलपुर – आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के नाम पर अपनी...
article-image
पंजाब

13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा होगा जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य : होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 19 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र; श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लगातार सामने आ रहे कोरोना महामारी के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)...
Translate »
error: Content is protected !!