स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी हितधारकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने एसबीएम-जी के तहत संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए जिले में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
May be an image of 9 people
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले में बनाए गए सभी सामुदायिक शौचालयों का समुचित रखरखाव किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की निधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट शेड बनाए जाएंगे। साथ ही, ग्राम पंचायत भद्रकाली और धंधड़ी में 16-16 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे कचरा निस्तारण को प्रभावी बनाया जा सकेगा।
बैठक में सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली क्लास में एडमिशन का रास्ता साफ : HC के आदेश से हिमाचल के 50 हजार बच्चों को बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते अहम फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होगा. हाईकोर्ट के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने सकोह, धर्मशाला में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण : बीएलओ से ली मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

धर्मशाला, 04 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सकोह तथा धर्मशाला में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में बूथ लेवल...
Translate »
error: Content is protected !!