स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : एडीसी दलजीत कौर

by

होशियारपुर, 30 जनवरी:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा व किसी भी पारिवारिक सदस्य को मुश्किल का सामना नहीं करने दिया जाएगा। वे सोमवार जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में की गई बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की मुश्किलें सुन रहे थे। इस दौरान ए.डी.सी ने नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में आने वाले दिक्कत, सरकारी कार्यालयों में काम करवाने, फोटो गैलरी के पैंडिंग बिजली के बिल, जिला शिकायत निवारण कमेटी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों में से एक सदस्य लेने, सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने संबंधी शिकायतों व मांगों पर संबंधित अधिकारियों उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के चलते ही आज हम स्वतंत्र फिजा में सांस ले रहे हैं व इनकी ओर से दी गई कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों की शिकायतों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जिला प्रशासन के लिए सम्मानीय है व किसी भी पारिवारिक सदस्य को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुश्किल सामने आती है तो तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने विभाग के प्रमुखों को हिदायत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों को कार्यालयों में पूरा मान-सम्मान दिया जाए व मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों को निर्देश देेते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों के कार्य वे पहल के आधार पर करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी विभाग और सेवा केंद्रों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से ए.डी.सी को एक मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों में हरदीप सिंह, रमेश चंद, ओंकार सिंह, मंदीप सिंह, जगतार सिंह, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, डा. हरलीन सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन कौर, जसपाल सिंह, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
article-image
पंजाब

महिला से 5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 नवंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला प्रीति उर्फ ​​सोनिया पत्नी नवदीप कुमार निवासी गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सेंसियां ​​थाना गढ़शंकर को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

All the lawyers showed solidarity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 19 :   A stormy meeting of all the members of District Bar Association Hoshiarpur was held under the chairmanship of Advocate Ranjit Kumar President, while addressing which Advocate Ranjit Kumar said that...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब के टैक्सी चालक ने होटल में की दोस्त की गला घोंटकर हत्या

दिल्ली :  पंजाब के एक टैक्सी चालक ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक होटल में अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे की...
Translate »
error: Content is protected !!