स्वां फेडरेशन के मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का किया वीरेंद्र कंवर ने निरीक्षण

by

वीरेंद्र कंवर व प्रो. राम कुमार ने परिसर में किया पौधारोपण
ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी उपस्थित रहे। वीरेंद्र कंवर व प्रो. राम कुमार ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्वां वुमन फेडरेशन जिला ऊना में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। न सिर्फ मसाला के माध्यम से गांवों की महिलाओं की आय में बढ़ौतरी हो रही है, बल्कि माइक्रो फाइनेंस कर उनकी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्म सम्मान व आत्म विश्वास के साथ समाज में खड़ी हो सकें। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह बनाती है, ताकि वह स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने स्वां वुमन फेडरेशन के प्रबंधकों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर स्वां सोसाइटी के सीईओ आर के डोगरा ने ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा प्रो. राम कुमार को मसाला प्रसंस्करण संयंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान फेडरेशन के सलाहकार राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने बाला : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेलों में चमका हरोली, अंडर-14 जोनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 कांगड़ स्कूल में अगले वर्ष से शुरू होंगी संगीत शिक्षा की कक्षाएं रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं अंडर-14 लड़कों की जोन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
Translate »
error: Content is protected !!