स्वामित्व योजना के तहत कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by
ऊना, 5 मार्च। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज (गुरुवार)को जिला के समस्त राजस्व कर्मचारियों के साथ बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विपिन ठाकुर ने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के 522 महालों/उपमहालों में योजना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज़ी से पूरा करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्वामित्व योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वयोवृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित

हमीरपुर 01 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को निर्वाचन विभाग के अधिकरियों और कर्मचारियों ने 100 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया। उपायुक्त एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग के समीप ऑल्टो कार खाई में गिरी चार की मौके पर ही मौत,

एक घायल की हालत गंभीर एएम नाथ। मनाली (कुल्लू) :रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!