स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम- मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: निकास कुमार

by
 चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित
– कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
– नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शनिवार स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय वोटर दिवस के जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर रीजनल सैंटर के डायरेक्टर डा. एच.एस. बैंस ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में स्कूलों व कालेजों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता व नाटक के माध्यम से भारत के मजबूत लोकतंत्र और वोट की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने जिला वासियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपना मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में हम सबकी भागीदारी होनी बहुत जरूरी है और हमें बिना किसी लालच में आए अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वोटर दिवस पर मुख्य निर्वाचन कमिश्नर राजीव कुमार
की ओर से जारी संदेश भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते कहां की वे सारा वर्ष वोट बनाने के काम में लगे रहते हैं तथा चुनाव आने पर उसे पूरी तनदही से करवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए तथा युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई।
निकास कुमार ने इस दौरान एस.डी.एम गढ़शंकर हरबंस सिंह को बेस्ट ई.आर.ओ, सहायक प्रोफेसर पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी विनय कुमार अरोड़ा को बेस्ट नोडल अधिकारी फॉर कालेजिज व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के बी.एल.ओ योगराज को बेस्ट बी.एल.ओ के तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने क्विज, स्लोगन, स्पीच, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान वोटर जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक, गीत, भांड कला, वार गायन, बोलियां, भंगड़ा व गिद्दा का भी प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर डीडीएफ ज़ोया सिद्दीकी, जिला शिक्षा अधिकारी (से) ललिता अरोड़ा, स्वीप जिला नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सचिव ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी मंगेश सूद, ज़िला भाषा अधिकारी डॉ. जसवंत राय, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल राकेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक क ार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण – स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है : सीमा गुप्ता

राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 20 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक कल्याण के अपने निरंतर प्रयासों के तहत आज शिव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
Translate »
error: Content is protected !!